Search
Close this search box.
IAS Coaching
Search
Close this search box.

लोगों के पेट में हो रहा है दर्द

करनाल, 19जून (बत्रा)

मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का पैसा सीधे गरीब लोगों के बैंक खाते में पहुंच रहा है और आज जींद में आयोजित श्रमिक जागरूकता एवं सम्मान समारोह में भी करीब 1 लाख गरीब लोगों के खाते में 80 करोड़ की राशि ट्रांसफर की जाएगी। जिसको लेकर विपक्ष के लोगों के पेट में दर्द हो रहा है और वे पोर्टल को लेकर अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं।

 

 

मुख्यमंत्री अपने करनाल प्रवास के दौरान पार्टी कार्यकर्ता सेक्टर 13 निवासी राजकुमार गोयल के घर पहुंचे और कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर राजकुमार गोयल व प्रमोद बंसल ने मुख्यमंत्री को पगड़ी पहनाकर व मोमेंटो देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि लोकसभा के आम चुनाव के बाद केन्द्र में तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनी है और अब हरियाणा प्रदेश में आप सभी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत, लगन और संघर्ष के कारण तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी।

 

 

 

मुख्यमंत्री ने करनाल लोकसभा आम चुनाव के प्रत्याशी मनोहर लाल तथा करनाल विधानसभा के उपचुनाव में उन्हें स्वयं प्रचंड बहुमत से जीत दिलाने के लिए करनाल की जनता के साथ-साथ पार्टी के कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया और कहा कि आपके आर्शीवाद के कारण मनोहर लाल केन्द्र सरकार में ऊर्जा व शहरी विकास मंत्रालय का बड़ा मंत्री बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

 

 

 

उन्होंने कहा कि जब करनाल विधानसभा उप चुनाव के लिए मेरे नाम की घोषणा हुई तब सारा विपक्ष मुझे हराने के लिए एकजुट हो गया था, लेकिन करनाल की जनता मेरे साथ थी। जिसके कारण करनाल क्षेत्र के अंदर एक नहीं दो-दो कमल के फूल खिलें हैं। जिसका श्रेय आम जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं को जाता है।
 

 

 

नायब सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में पिछले साढ़े नौ वर्षों के दौरान प्रदेश का अभूतपूर्व विकास करवाया है तथा करनाल क्षेत्र में भी विकास को बढ़ावा दिया है। इतना ही नहीं गरीब लोगों की भलाई के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई है, उनका सरलीकरण किया गया है, जिसके कारण आम जनता को सीधा लाभ मिल रहा है।

 

 

 

उन्होंने कहा कि मनोहर लाल द्वारा शुरू की गई विकासात्मक कार्यों एवं परियोजनाओं को तेज गति से पूरा करवाया जाएगा। करनाल को लेकर मेरे संज्ञान में जो भी कार्य लाया जाएगा उसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा। इसके अलावा प्रशासनिक अधिकारियों को आम जनता के शिकायतों का समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

marketmystique

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल