Search
Close this search box.
IAS Coaching
Search
Close this search box.

रक्षाबंधन पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बहनों को दिया महिला सुरक्षा का वचन

  • रक्षाबंधन पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बहनों को दिया महिला सुरक्षा का वचन
  • कहा- भाजपा राज में महिला विरुद्ध अपराध नॉन-स्टापभाजपा ने बनाया देश का सबसे असुरक्षित राज्य
  • कांग्रेस सरकार बनने पर अपराध पर कसेगी नकेलमहिलाओं को मिलेगा सुरक्षित माहौलपूरा सम्मान- हुड्डा
  • प्रदेशभर से महिलाओं ने भेजी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के लिए राखी
  • हमेशा की तरह गीता भुक्कल और शकुंतला खटक ने हुड्डा को राखी बांधकर मनाया त्यौहार

चंडीगढ़, 19 अगस्त । प्रदेश में भाजपा सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में पूरी तरह विफल रही है और महिलाओं के विरुद्ध अपराध नॉनस्टॉप हो गया है। खुद सरकारी आंकड़े बताते हैं कि महिलाओं के विरुद्ध अपराध में हरियाणा आज देश में पहले नंबर पर है। हर रोज 5 महिलाओं के साथ रेप व 13 अपहरण के केस सामने आते हैं और रोज 46 महिलाओं के साथ कोई ना कोई अपराध होता है। एसपीआई की रिपोर्ट में भी हरियाणा को देश का सबसे असुरक्षित राज्य घोषित किया गया है। बीजेपी सरकार की अनदेखी के चलते आंगनबाड़ी, आशा वर्कर, मिड-डे-मील वर्कर और नर्सिंग स्टाफ समेत हजारों महिला कर्मचारियों को सड़क पर उतरना पड़ रहा है। इसलिए कांग्रेस और महिलाओं के लिए इस बार का विधानसभा चुनाव केवल सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि महिलाओं के मान-सम्मान की सुरक्षा का चुनाव बन चुका है। यह कहना है नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का।

 

आज रक्षाबंधन के पावन पर्व पर हुड्डा महिलाओं को संबोधित कर रहे थे। हमेशा की तरह पूरे हरियाणा से महिलाओं ने हुड्डा के लिए राखी भेजी। विधायक गीता भुक्कल व शकुंतला खटक ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा को राखी बांधकर यह त्यौहार मनाया।

इस मौके पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने वादा किया कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर महिला सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी। अपराध और बदमाशों का प्रदेश से सफाया किया जाएगा। महंगाई कम करने के लिए रसोई गैस सिलेंडर 500 रुपये में मिलेगा और 300 यूनिट बिजली मुफ्त होगी। सरकारी नौकरियों में बैकलॉग को पूरा किया जाएगा और सरकारी नौकरियों में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाया जाएगा।

हुड्डा ने कहा कि आज प्रदेश में कानून व्यवस्था का दिवालिया पिट चुका है। अपराध बढ़ने के पीछे एक बड़ा कारण प्रदेश के युवाओं का नशे के दलदल में जाना भी है। प्रदेश सरकार ड्रग माफिया को पकड़ने की बजाय संरक्षण दे रही है। स्कूलों को बंद करके हर गांव, गली और मोहल्ले में शराब के ठेके खोले जा रहे हैं। बढ़ते नशे का सबसे बड़ा खामियाजा घरों में माता-बहनों को भुगतना पड़ रहा है। मांएं अपने युवा बच्चों को आंखों के सामने दम तोड़ते देख रही हैं और महिलाएं घरेलू हिंसा का शिकार हो रही हैं।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बहनों से वादा किया कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर नशे के कारोबार पर अंकुश लगाया जाएगा। कांग्रेस युवाओं को नशेड़ी नहीं बल्कि खिलाड़ी बनने की दिशा में काम करेगी।

जबकि भाजपा ना आम महिलाओं को सुरक्षा दे पाई और ना ही देश का नाम रोशन करने वाली पहलवान बेटियों को न्याय दे पाई। चाहे महिला पहलवानों का मुद्दा हो या फिर महिला कोच का, बीजेपी हर जगह आरोपियों के पक्ष में ही खड़ी नजर आती है।

भाजपा सरकार में आंगनबाड़ी, आशा वर्कर, मिड-डे-मील वर्कर और नर्सिंग स्टाफ समेत हजारों महिला कर्मचारियों के साथ भी अन्याय किया। लेकिन प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर इन महिला कर्मचारियों की मांगों का समाधान करवाया जाएगा।

कॉंग्रेस हमेशा से महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए वचनबद्ध रही है। कांग्रेस सरकार के समय में शिक्षकों की भर्ती में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया गया था। साथ ही महिला सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस भर्ती में महिलाओं को 10 प्रतिशत आरक्षण दिया गया था। प्रदेश में पहली महिला यूनिवर्सिटी भी गोहाना में कॉंग्रेस ने बनाई थी। रक्षाबंधन पर बहनों और बच्चों के लिए मुफ्त बस यात्रा कांग्रेस ने ही शुरू करवाई थी। बेटियों के उत्थान के लिए लाडली सामाजिक सुरक्षा योजना, गरीब बेटियों की शादी में 51000 शगुन देने, और महिला के लिए अलग राज्यस्तरीय पुरस्कार की शुरुआत भी कांग्रेस ने ही की थी।

आने वाली सरकार महिलाओं के तमाम मुद्दों को मद्देनजर रखते हुए अपनी नीति निर्धारण करे, इसके लिए कांग्रेस ने गीता भुक्कल को चुनाव घोषणापत्र समिति की चेयरपर्सन बनाया है।

Online Bhaskar
Author: Online Bhaskar

Share this post:

खबरें और भी हैं...

marketmystique

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल