IAS Coaching

“नायब की नायाब ” सरकार” 100 दिनों के 100 उपहार ” विरोधी भी हुए तार-तार

        हर वर्ग के चहेते बने नायब सिंह सैनी

जनता के साथ-साथ विरोधियों के दिलों पर भी राज करते हैं मुख्यमंत्री

नायब सरकार के बेमिसाल 100 दिन

नायब सरकार ने 100 दिनों में हर वर्ग के दिलों को छुआ

युवा, किसान, व्यापारी, महिलाएं शहर, गांव, कस्बे सभी को दी सौगात

हरज्ञान चौधरी मुख्य संपादक चंडीगढ़ l

चंडीगढ़ 25 जनवरी: भारतीय जनता पार्टी की नायब सरकार 27 जनवरी को हरियाणा में अपने 100 दिन पूरे करने जा रही है तथा इन 100 जिस उम्मीद के साथ जनता ने बहुमत से भाजपा सरकार बनाई, उस उम्मीद पर सरकार खरी भी उतर रही है। नायब सिंह सैनी ने इन 100 दिनों में सरकार ने हर वर्ग को कोई ना कोई सौगात देकर सौगातों की सेंचुरी बनाने का काम किया है। नायब सरकार की योजनाओ और बिना भेदभाव के हर विधानसभा में विकास का जादू जनता पर ही नहीं विरोधियों पर भी छाया हुआ है। यही कारण है कि विरोधी दलों के विधायक और नेता खुले मंच से नायब सिंह सैनी की तारीफ करने में गुरेज नहीं कर रहे। नायब सिंह सैनी ने अपने पहले फैसले से विरोधियों को चित कर दिया था। सैनी ने सरकार बनने के बाद सबसे पहले 24 हजार से ज्यादा युवाओं को बिना पर्ची बिना खर्ची सरकारी नौकरी देकर अपने राजनीति विरोधियों के मुंह पर ताला लगा दिया था। सैनी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ बाद में ली,पहले युवाओं को नौकरी दी। इसके बाद सरकार ने जिस रफ्तार से योजनाएं बनाई, जिस तेज गति से विकास किया वो सभी के सामने है। बारिश नहीं होने के कारण किसानों को खरीफ की फसल का जो नुकसान हुआ तो सरकार तुरंत हरकत में आई और अब तक 948 करोड़ रुपये किसानों के लिए जारी किए जा चुके हैं। युवाओं और किसानों के साथ नायब सरकार ने महिलाओं, कर्मचारियों, व्यापारियों, मजदूरों सभी के लिए बिना रुके काम किया। शहर हो या गांव सभी का विकास करवाया जा रहा है। नायब सरकार ने करीब इन 100 दिनों में अभी तक 15 हजार पात्र लोगों को प्लॉट देकर उनका सपना पूरा किया। यही नहीं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में भी सरकार कसर नहीं छोड़ रही। ड्रोन दीदी और बीमा-सखी योजना इसके उदाहरण हैं। नायब सरकार के 100 दिन विरोधी दलों के पूरे कार्यकाल पर भारी नजर आ रहे हैं। बता दें कि नायब सिंह सैनी 12 मार्च 2024 से अक्टूबर 2024 तक पहली बार मुख्यमंत्री रहे। इस दौरान उन्हें काम करने के लिए 56 दिन का समय मिला और इतने काम कर डाले कि हरियाणा की जनता ने विधानसभा में बहुमत से दोबारा भाजपा की सरकार बनाई और 17 अक्टूबर को नायब सिंह को फिर सीएम का ताज पहनाया। अब 27 जनवरी को नायब सरकार के लाजवाब 100 दिन पूरे होने जा रहे हैं। इन 100 दिनों का रिपोर्ट कार्ड देने के लिए सरकार और मुख्यमंत्री तैयार हैं। सरकार से हिसाब मांगने वाले विरोधी अब चुप नजर आ रहे हैं।

Bhaskar
Author: Bhaskar

Share this post:

खबरें और भी हैं...

marketmystique

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल