Search
Close this search box.
IAS Coaching
Search
Close this search box.

श्रुति चौधरीके  साथ किरण ने BJP जॉइन की Just Haryana /New Delhi

बेटी श्रुति चौधरीके  साथ किरण ने BJP जॉइन की
Just Haryana /New Delhi
हरियाणा के पूर्व CM चौधरी बंसीलाल की पुत्रवधु व भिवानी के तोशाम से MLA किरण चौधरी और उनकी पूर्व सांसद बेटी श्रुति चौधरी BJP में शामिल हो गई हैं। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ने उन्हें भाजपा की प्राथमिक सदस्यता दिलाई।

किरण चौधरी और श्रुति ने बीती शाम (18 जून) को कांग्रेस छोड़ी। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को इस्तीफा भेजा। जिसमें किरण ने लिखा कि यहां पार्टी को निजी जागीर की तरह चला रहे हैं। मुझे बेइज्जत किया गया।

किरण चौधरी लोकसभा चुनाव में अपनी बेटी श्रुति चौधरी की भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट से टिकट कटने के बाद से ही नाराज दिख रही थी। किरण ने खुलकर मीडिया के सामने कई बार राजनीतिक तौर पर उन्हें खत्म करने की साजिश रचने के आरोप लगाए। किरण चौधरी को भाजपा हरियाणा से राज्यसभा भेज सकती है। श्रुति चौधरी को तोशाम से विधानसभा चुनाव लड़ाया जा सकता है।
लोकसभा चुनाव में हरियाणा में कांग्रेस ने 10 में से 5 सीटें जीती थी। इसके अलावा 90 विधानसभा में से 46 पर कांग्रेस और 44 भाजपा जीती थी। ऐसे में 3 महीने बाद विस चुनाव में कांग्रेस के लिए माहौल अच्छा माना जा रहा था लेकिन अब पूर्व सीएम बंसीलाल परिवार का भाजपा में जाना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, राष्ट्रीय महामंत्री तरूण चुग, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी, राष्ट्रीय मंत्री सुरेंद्र सिंह नागर मौजूद है

Online Bhaskar
Author: Online Bhaskar

Share this post:

खबरें और भी हैं...

marketmystique

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल