IAS Coaching

समालखा विधान सभा फतह के लिए कांग्रेसी हुए एकजुट, कांग्रेस के लोकसभा प्रभारी डॉ उमाशंकर ने पढ़ाया समालखा के टिकटार्थियों को एकजुटता का पाठ

  1. *विधायक धर्म सिंह छौक्कर व पूर्व विधायक भरत सिंह छौक्कर ने गले मिल किए गिले-शिकवे दूर
  2. अगर मैं लोकसभा चुनाव में हल्के में होता तो समालखा से कांग्रेस को हारने नही देता: धर्म सिंह छौक्कर

 

विनोद लाहोट। समालखा

करनाल लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के प्रभारी डां उमाशंकर बुधवार को समालखा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी की टिकट चाहने वालों को एकजुटता का पाठ पढ़ा गए। इस मौके पर समालखा से कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छौक्कर व पूर्व विधायक भरत सिंह छौक्कर ने एक-दूसरे को गले लगा कर गिले-शिकवे दूर किए। बैठक में समालखा विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी जयन्त तिवारी,कोडिनेटर रमेश मलिक व अखिलेश गौतम भी मौजूद रहे। कांग्रेस के लोकसभा प्रभारी डॉ उमाशंकर ने स्थानीय ब्लूजे रेस्टोरेंट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व टिकटार्थियों की बैठक ली। पिछले डेढ़ साल से ईडी के शिकंजे में फंसे समालखा के विधायक धर्म सिंह छौक्कर भी इस बैठक में उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा इस बार समालखा में हर हाल में कमल खिलाना चाहती है वहीं मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के सामने भी समालखा सीट को बचायें रखने की चुनौती है। सर्व विदित है कि पिछले काफी अरसे से समालखा के विधायक धर्म सिंह छौक्कर ईडी के शिकंजे के चलते क्षेत्र से अंडर ग्राउंड रहे हैं। यहां राजनीतिक हलकों में धर्म सिंह छौक्कर को लेकर तरह तरह की अफवाहों का बाजार गर्म है। लेकिन बुधवार को कांग्रेस के लोकसभा प्रभारी की बैठक में पहुंच कर विधायक धर्म सिंह छौक्कर ने अपने विरोधियों के दुष्प्रचार पर विराम लगाते हुए बैठक में घोषणा करते हुए कहा कि समालखा से पार्टी जिस भी टिकट देकर भेजेगी उसका पूरी इमानदारी से साथ देंगे। इस मौके पर धर्म सिंह छौक्कर का यह दर्द भी छलका कि अगर विगत लोकसभा चुनाव में वह हल्के में सक्रिय होते तो कांग्रेस प्रत्याशी दिव्यांशु बुद्धि राजा को यहां से हारने नहीं देते। विधायक धर्म सिंह छौक्कर के एकजुटता दिखाने की बात पर फूल चढ़ाते हुए पूर्व विधायक भरत सिंह छौक्कर ने भी ऐलान किया कि वह अपनी टिकट के लिए आखिरी दम तक लड़ेंगे लेकिन पार्टी जिसको समालखा से उम्मीदवार बनाकर भेजेगी उसका साथ निभायेंगे।

बैठक में मोहकम सिंह छौक्कर, अंजू छौक्कर, सुरेश छौक्कर, एडवोकेट सुनीता राज आर्या, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव राजीव कुहाड़, दलबीर खोखर, उधोगपति श्रीप्रकाश बंसल, रविन्द्र छौक्कर व जोगिंदर जोगा भी उपस्थित रहे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए लोकसभा प्रभारी डॉ उमाशंकर ने कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी के सभी नेता लोकसभा चुनाव में एकजुट रहते तो कांग्रेस कभी नहीं हारती। इसलिए विधानसभा चुनाव में आपसी मतभेद भुलाकर काम करें।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र को घर घर जाकर लोगों को समाझाने की अपील की।

Bhaskar
Author: Bhaskar

Share this post:

खबरें और भी हैं...

marketmystique

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल