IAS Coaching

तीन युवाओं का हरियाणा राज्य न्यायिक सेवा में हुआ चयन

करनाल, 18अक्तूबर (शिव बत्रा)

करनाल ही नहीं आसपास के युवाओं को सिविल सर्विसेज और ज्यूडरशियरी की परीक्षा के साथ यूपीएसएससी की परीक्षा के लिए तैयारी करवाने वाले करनाल के जाने माने शिक्षाविद मिहिर बनर्जी के द्वारा तैयार किए गए तीन युवाओं का चयन हरियाणा राज्य न्यायिकसेवा के लिए ली गई परीक्षा में हुआ हैं। उन्होने उच्च रैंक प्राप्त की।

 

 

 

जानकारी देते हुए बैनर्जी क्लासिज के संचालक ने बताया कि वह विभिन्न सेवाओं के लिए ली जाने वाली परीक्षाओं के तहत साक्षात्कार के लिए तैयारी करवाते हैं। इसके लिए वह बच्चों से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लेते है। उनके द्वारा तैयार किए गए युवा करनाल से राधिका गन्नौर से हनी मित्तल और गुरुग्राम से धीरज कुमार का चयन हरियाणा राज्य न्यायिक सेवा के लिए हुआ हैं। उनका चयन ही नहीं हुआ वल्कि उन्होंने बेहतर रैंकभी प्राप्त की।

 

 

उन्होंने बताया कि वह पिछले साढ़े तीन दशक से बच्चों को तैयारी करवा रहे हैं। उनके द्वारा तैयार किए बच्चों का सीडीएस, आई ए एस, आई एफएस विभिन्न राज्यों की सिविल सेवाओं के साथ पुलिस और न्यायिक सेवाओं के लिए चयन परीक्षाओं में हुआ। अब तक अलग अलग परीक्षाओं में एक हजार से अधिक बच्चे चयनित हुए हैं। इनमें कई बच्चे भारतीय दूताबासों, आई ए एस राज्य पुलिस सेवा, राज्य न्यायिक सेवाओं, भारतीय राजस्व सेवा सहित विभिन्न सेवाओं में कार्यरत हैं।

 

 

उनके द्वारा तैयार की गई गुरलीन कौर आई एफ एस में चयनित हुई थी। इन दिनों वह इटली में भारतीय राजनयिक है। इसके अलावा पिछले सालों में प्रिया गुप्ता एचसीएस न्यायिक में टापर रही। स्वाति शर्मा ने भी मध्यप्रदेश की राज्य न्यायीक सेवाओं में चयनित होकर जज का पद  पर आसीन हुई थी।

 

 

उन्होंने बताया कि वह बच्चों में अपना भविष्य देखते हैं क्योंकि वह भी कभी इन परीक्षाओं के लिए तैयारी करते थे। परीक्षाओं में असफलता के दंश ने उन्हें करियर गुरु बना दिया। अब यह उनका जुनून बन चुका हैं।

Author:

Share this post:

खबरें और भी हैं...

marketmystique

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल