IAS Coaching

पुलिस अधीक्षक ने पदौन्नत निरीक्षक जोगिन्द्र सिंह को स्टार लगाकर दी शुभकामनाएं ।

कुरुक्षेत्र । जिला पुलिस कुरुक्षेत्र के उप निरीक्षक जोगिन्द्र सिंह, धर्मपाल व नारायण सिंह को निरीक्षक बनाया गया है। जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस महानिदेशक हरियाणा व पुलिस महानिरीक्षक अम्बाला मंडल अम्बाला से उप निरीक्षक राम करण को निरीक्षक पद पर पदौन्नत करने के आदेश प्राप्त हुए। पुलिस महानिदेशक हरियाणा के आदेशों की पालना करते हुए पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र श्री वरुण सिंगला ने उप निरीक्षक जोगिन्द्र सिंह, धर्मपाल व नारायण सिंह को स्टार लगाकर निरीक्षक पद पर पदोन्नत किया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि निरीक्षक जोगिन्द्र सिंह, धर्मपाल व नारायण सिंह ने 1988 में हरियाणा पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पदोन्नत हुए निरीक्षक जोगिन्द्र सिंह, धर्मपाल व नारायण सिंह पुलिस विभाग के विभिन्न पदों पर कार्यरत रहकर अपनी सेवाएं दी हैं। पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षक जोगिन्द्र सिंह, धर्मपाल व नारायण सिंह को प्रमोशन की बधाई देते हुए कहा की अब उनकी जिम्मेवारियां भी बढ़ी हैं, इसलिए अपने पद की गरिमा बनाए रखें तथा और ज्यादा मेहनत करते हुए ईमानदारी और सच्ची निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।

Online Bhasker
Author: Online Bhasker

Online Bhaskar

Share this post:

खबरें और भी हैं...

marketmystique

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल