IAS Coaching

नवीन सोलंकी बने प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित विभाग के सचिव

भिवानीl हरियाणा कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग ने प्रदेश लेवल के पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। भिवानी के बामला निवासी नवीन सोलंकी को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। बता दें कि नवीन सोलंकी पूर्व जिला पार्षद और कांग्रेस नेता अजीत बामला के पुत्र हैं, जो की कांग्रेस के प्रत्येक कार्यक्रम में पूरी सक्रियता से भागीदारी निभाते हैं। नवीन सोलंकी ने अपनी नियुक्ति पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान, लोकसभा सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा व हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष मनोज सोलंकी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेवारी दी है। उसका वे पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ निवर्हन करेंगे तथा अधिक से अधिक लोगों को संगठन के साथ जोड़ने का काम करेंगे।

Bhaskar
Author: Bhaskar

Share this post:

खबरें और भी हैं...

marketmystique

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल