IAS Coaching

13 वर्षो की सेवा के बाद भी निरंतर हो रहा है कंप्यूटर लैब सहायकों का शोषण : कर्मजीत सिंधु

कंप्यूटर लैब सहायक वेलफेयर-00712 की बैठक आयोजित
कंप्यूटर लैब सहायकों को डीसी रेट से भी कम मिल रहा है वेतन : कर्मजीत सिंधु
भिवानी, 21 जुलाई : पिछले 13 वर्षो से अधिक समय से प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अपनी सेवाएं दे रहे कंप्यूटर लैब सहायकों का सरकार लगातार शोषण कर रही है। इन कंप्यूटर लैब सहायको को सी-डेक मोहाली द्वारा विज्ञप्त मैरिट आधार पर कंपनियों के माध्यम से लगाया गया था। यह बात कंप्यूटर लैब सहायक वेलफेयर-00712 के राज्य प्रधान कर्मजीत सिंधु ने स्थानीय नेहरू पार्क में वेलफेयर की बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कंपनियों ने इन लैब सहायको का खूब शोषण किया। इनको समय पर ना तो वेतन मिलता था न ही रोजगार सुरक्षित था। फिर सरकार ने इन कंपनियों की अनियमिताओं के कारण लैब सहायक के लंबे संघर्ष के बाद ब्लैक लिस्ट कर इन लैब सहायको को सरकार में शामिल कर लिया गया। उन्होंने कहा कि सरकार में शामिल होने के बाद भी इन लैब सहायको स्थिति में कोई सुधार नही हुआ। अब कंपनियों का स्थान सरकार ने लिया, जिसके बाद भी इनका शोषण निरंतर ही जारी है। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षित लैब सहायकों को 13 से अधिक वर्षो के बाद भी सरकार द्वारा निर्धारित वेतन (मजदूरी) डीसी रेट से कम दिया जा रहा है। लैब सहायको के लंबे संघर्ष का ही परिणाम है, आज इतने शोषण के बाद भी ये लैब सहायक सेवाए दे रहे हैं।
इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता प्रेमजीत ने लैब सहायक संगठन पिछले कई महीनों से अपनी जायज मांगों को लेकर शिक्षा विभाग में हर रोज चक्कर लगा रहे है, परन्तु इनकी फाईल पर कोई ना कोई ऑब्जेक्शन लगा कर दबा दी गई ओर इनकी तरफ कोई ध्यान नही दिया गया। और इन्हे कुछ मिला है तो वो है सिर्फ आश्वासन। माननीय पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट के आदेशो के बाद भी आज तक कच्चे कर्मचारियों के लिए कोई भी पोलिसी नही बनाई गई। अब सरकार अपने स्वार्थ अर्थात चुनावी फायदे के लिए इन कर्मचारियों का कोई ठोस समाधान न कर केवल एक लोलीपोप देने का काम कर रही है।
प्रदेश प्रवक्ता प्रेमजीत ने सरकार से मांग की की लैब सहायकों को सरकार में पक्का किया जाए, उनकी जॉब सुरक्षा की जाए। जिससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने डिजिटल इंडिया को साकार किया जाए तथा बच्चों के कंप्यूटर शिक्षा में किसी प्रकार की कोई बाधा ना आए। इस मौके पर जिला प्रधान संदीप, नवीन, गनिता, योगेश, मंदीप, नीतू,अंजना, राजेश तथा अन्य साथी मौजूद रहे।

Bhaskar
Author: Bhaskar

Share this post:

खबरें और भी हैं...

marketmystique

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल