इंद्री, 02 जनवरी (शिव बत्रा)
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश अनुसार बूथ स्तर पर चुनाव को लेकर इंद्री विधानसभा क्षेत्र के गढ़ी बीरबल मण्डल में शुरुवात कर दी गई है।
बूथ चुनावों को लेकर गढ़ी बीरबल मण्डल के बूथ नंबर 19, 20, 43, 50 व 51 पर ज़िलास्तर व मण्डल स्तर के पदाधिकारियों ईलम सिंह जिला उपाध्यक्ष व संयोजक गढ़ी बीरबल मण्डल, नवीन कुमार निज़ी सहायक (विधायक इंद्री), जसविंदर मण्डल संयोजक, मण्डलाध्यक्ष अमित काम्बोज की उपस्थिति में सभी की सहमति से कमेटी द्वारा ओम प्रकाश, श्याम लाल, आशीष कुमार, राजीव काम्बोज व कुलवंत सैनी को बूथ अध्यक्ष चुना गया।
सभी पदाधिकारियों ने नवनियुक्त बूथ अध्यक्षों को बधाई देते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया।