IAS Coaching

“लेखा- जोखा”लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों में 10में से 5 सीट जीत हरियाणा कांग्रेस खुश और कांग्रेससे आर कांग्रेस से साढ़े3 लाख वोट ज्यादालेकरबीजेपी भी खुश -बीजेपी भी खुश!

  -।
हाल ही में संपन्न हुए 18 वी लोकसभा आम चुनाव जिसमें हरियाणा की कुल 10 लोकसभा सीटों में से भाजपा और कांग्रेस ने 5-5 लोकसभा  सीटों पर विजय प्राप्त की परन्तु जहाँ तक देश की  दोनों प्रमुख और राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टियों को  पूरे प्रदेश में प्राप्त हुए वोट शेयर एवं कुल वोटों का विषय है, तो इस सम्बन्ध में भाजपा ने कांग्रेस से बाजी मार ली .
अम्बाला लोकसभा क्षेत्र निवासी पंजाब एवं हरियाणा   हाईकोर्ट के एडवोकेट एवं चुनावी विश्लेषक  हेमंत कुमार ( 9416887788) ने चुनाव आयोग से आधिकारिक आंकड़े प्राप्त कर  बताया कि ताज़ा लोकसभा आम  चुनाव में भाजपा, जिसने हरियाणा  की सभी 10 लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे, ने पूरे प्रदेश में 46.11 %  वोट प्राप्त किये जबकि कांग्रेस पार्टी जिसने कुरुक्षेत्र लोकसभा हलके को छोड़कर, शेष 9 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किये, को  43.67 %  वोट ही  मिले. अगर उक्त दोनों पार्टियों के वोट शेयर को वोटों में परिवर्तित किया जाए, तो भाजपा को हरियाणा प्रदेश  में कुल 59 लाख 96 हज़ार 486 वोट प्राप्त हुए जबकि कांग्रेस  पार्टी को 56 लाख 79 हजार 473 वोट मिले. इस प्रकार भाजपा को कांग्रेस से 3 लाख 17 हज़ार 13 वोट अधिक प्राप्त हुए. इन चुनावों में हरियाणा में कांग्रेस के साथ मिलकर इंडी गठबंधन (इंडिया) के सहयोगी के तौर पर कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से चुनाव लड़ी आम आदमी पार्टी (आप)  का वोट शेयर केवल 3.94 % प्रतिशत रहा एवं उसके कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट  प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता को  5 लाख 13 हज़ार 154 वोट ही प्राप्त हुए. अगर विधानसभा हलकों के तौर पर बात की जाए, तो प्रदेश के कुल 90 विधानसभा हलको में से भाजपा ने 44, कांग्रेस के 42 जबकि उसकी सहयोगी आप ने 4 पर लीड( बढ़त) प्राप्त की.
वहीं जहाँ तक प्रदेश की दो मान्यता प्राप्त क्षेत्रीय दलों नामत: इनेलो (इंडियन नेशनल लोक दल) और जजपा (जननायक जनता पार्टी) का विषय है, तो इनेलो को पूरे प्रदेश में मात्र 1.74 % वोट अर्थात 2 लाख 26 हज़ार 52 वोट जबकि जजपा को केवल 0.87 % अर्थात 1 लाख 13 हज़ार 122 वोट ही प्राप्त हुए. नोटा विकल्प को पूरे प्रदेश में 0.33 % अर्थात 43 हज़ार 192 वोट प्राप्त हुए.
Bhaskar
Author: Bhaskar

Share this post:

खबरें और भी हैं...

marketmystique

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल