Search
Close this search box.
IAS Coaching
Search
Close this search box.

आम जनता में मुख्यमंत्री की बढ़ी लोकप्रियता

करनाल, 19जून (बत्रा)

मुख्यमंत्री नायब सिंह की आम जनता में लोकप्रियता निरंतर बढ़ती जा रही है, जिसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि करनाल आगमन पर मुख्यमंत्री के स्वागत को लेकर आम जनता हाथों में फूल माला व पुष्पगुच्छ लेकर लंबी कतार में खड़े दिखाई दिए।

 

 

 

इस मौके पर उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री का पगड़ी व पुष्पगुच्छ से गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह भी स्वयं जनता के बीच में पहुंचकर न केवल उनका हालचाल पूछते है, बल्कि उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान करने पर प्रयास करते है।
 

 

 

करनाल प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री दिनभर विभिन्न कार्यक्रमों में व्यस्त होने के बावजूद भी देर सायं लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में 11 बजे तक लोगों की समस्या सुनते रहे और मौके पर ही उनके समाधान के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

 

 

 

 

मुख्यमंत्री ने बुधवार को सुबह होते ही फिर से आम जनता से मिलना शुरू किया और उनकी समस्याओं का निराकरण किया जिसे लेकर आम जनता बेहद खुश दिखाई दी।

Share this post:

खबरें और भी हैं...

marketmystique

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल