IAS Coaching

बराड़ा नपा चुनाव में रोहतास निभाएंगे अहम् भूमिका

बराड़ा । हरियाणा में नगर निकायों, परिषदों और पालिकाओं की रणभेरी ने बराड़ा में पिछले दो वर्षों से चुनाव की बाट जोह रहे नेताओं और नगरवासियों में नव ऊर्जा का संचार किया है। चुनावी बिगुल बजते ही बराड़ा नगरपालिका चेयरमैन पद और पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों की गतिविधियां भले ही तेज कर दी हैं परन्तु भाजपा के बैनर तले नपाध्यक्ष और वार्ड पार्षद का चुनाव लड़ने वालों की जीत में रोहतास राणा बहुत सशक्त और मजबूत जिम्मेदारी निभाएंगे।

बराड़ा उपमंडल में राजनीतिक दृष्टि एवं भारत सरकार की विभिन्न क्षेत्रों में सेवाएं देने के लिए एक विख्यात गांव थंबड़ के सरपंच एवं बराड़ा मंडल‌ सरपंच एसोसिएशन के अध्यक्ष रोहतास राणा की भूमिका बराड़ा नगरपालिका के चुनावों में बहुत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। प्रमुख राजनीतिक विश्लेषक व चुनावों के सटीक अनुभवों से ओत-प्रोत रोहतास राणा का नाम वर्तमान राजनीति में बहुत सम्मान से लिया जाता है। रोहतास राणा ने अपनी तीक्ष्ण बुद्धि और दूरदर्शितापूर्ण दृष्टिकोण से विधानसभा चुनाव 2024 के दौरान हल्का मुलाना से भाजपा प्रत्याशी संतोष चौहान सारवान के चुनाव को ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाबद्ध तरीके से क्रियान्वित और मजबूती प्रदान करने में अहम् भूमिका निभाई। रोहतास राणा के नेतृत्व में तत्कालीन चुनावी प्रचार के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए गांव थंबड़ में आयोजित जनसभा का उदाहरण इतिहास के पन्नों में दर्ज है कि किस तरह गांव थंबड़ में विस चुनावों की सबसे बड़ी जनसभा आयोजित की गई जिसे एक रैली की संज्ञा दी जाती है। उसी प्रकार वर्तमान में नपा बराड़ा के चुनावों में भी रोहतास राणा की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

हंसमुख और मिलनसार व्यक्तित्व के स्वामी रोहतास राणा ने अपनी व्यवहार कुशलता से बराड़ा में जो सम्मान और लोकप्रियता हासिल की है, उसको मद्देनजर रखते हुए भी नपाध्यक्ष और वार्ड पार्षदों की जीत के लिए रोहतास राणा का समर्थन अहम् भूमिका निभा सकता है। उसका मुख्य कारण है कि रोहतास राणा समाज के हर वर्ग के साथ ज़मीनी व अंदरूनी रूप से जुड़े हैं, जहां रोहतास राणा के वक्तव्यों और विचारों को बहुत सम्मान दिया जाता है। विवेकशीलता और नम्रता से कहीं गई रोहतास राणा की हर बात को समाज का बुद्धिजीवी व सामान्य वर्ग अनुहरण करता है।

एक विशेष भेंट में रोहतास राणा ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में भारत राष्ट्र का भविष्य नि:संदेह उज्जवल है। बराड़ा नगरपालिका के चुनावों में नगर का भविष्य निर्माण होने वाला है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के भविष्य निर्माण और संस्कृति के नवनिर्माण की हमारे देश में परंपरा चल पड़ी है। अब देश का भविष्य उन हाथों में है, जो सुरुचिपूर्ण विचारों को जड़ों तक संचार करके नवराष्ट्र का निर्माण कर रहे हैं, उनका उद्देश्य सत्ता सुख भोगना नहीं, अपितु उनका उद्देश्य हमारी आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित और सम्मानपूर्ण जीवन देना है। उन्होंने कहा कि बराड़ा में स्थानीय नगरपालिका अध्यक्ष और पार्षदों के चुनाव हो रहे हैं, और भाजपा और संगठन हमारे सामने ऐसे विशिष्ट व्यक्तित्व को प्रस्तुत करेगी, जो सही मायनों में समाज के लिए स्वीकार्य होंगे।

नपा चुनावों में भाजपा के बैनर तले नपाध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के लगभग 12 नामों व वार्ड पार्षदों में से शीर्ष नेतृत्व किस पर अपनी मोहर लगाएगा, यह बात भी 2-4 दिनों में स्पष्ट हो जाएगी, परन्तु उनकी विजयीश्री में रोहतास राणा की महत्वपूर्ण भूमिका अवश्य रहेगी।

Online Bhasker
Author: Online Bhasker

Online Bhaskar

Share this post:

खबरें और भी हैं...

marketmystique

लाइव क्रिकट स्कोर

India
+73°F
Clear sky
5 mph
36%
756 mmHg
3:00 AM
+73°F
4:00 AM
+73°F
5:00 AM
+70°F
6:00 AM
+70°F
7:00 AM
+75°F
8:00 AM
+84°F
9:00 AM
+91°F
10:00 AM
+97°F
11:00 AM
+100°F
12:00 PM
+102°F
1:00 PM
+104°F
2:00 PM
+104°F
3:00 PM
+104°F
4:00 PM
+102°F
5:00 PM
+97°F
6:00 PM
+90°F
7:00 PM
+88°F
8:00 PM
+86°F
9:00 PM
+82°F
10:00 PM
+81°F
11:00 PM
+79°F
12:00 AM
+77°F
1:00 AM
+77°F
2:00 AM
+75°F
3:00 AM
+73°F
4:00 AM
+72°F
5:00 AM
+72°F
6:00 AM
+72°F
7:00 AM
+75°F
8:00 AM
+84°F
9:00 AM
+91°F
10:00 AM
+97°F
11:00 AM
+100°F
12:00 PM
+102°F
1:00 PM
+104°F
2:00 PM
+104°F
3:00 PM
+102°F
4:00 PM
+102°F
5:00 PM
+97°F
6:00 PM
+91°F
7:00 PM
+90°F
8:00 PM
+86°F
9:00 PM
+84°F
10:00 PM
+82°F
11:00 PM
+81°F
Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल