Search
Close this search box.
IAS Coaching
Search
Close this search box.

पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के ओएसडी अभिमन्यु राव बोले अगर पार्टी ने टिकट दी तो लड़ेंगे विधानसभा चुनाव।

रेवाड़ी जिले की विधानसभा कोसली मे पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के ओएसडी रहे बीजेपी के युवा नेता अभिमन्यु यादव के नेतृत्व मे गुड़ियानी से तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा कार्यकर्ताओ की ओर से तिरंगा यात्रा निकालते हुए सभी को बड़ा संदेश भी दे दिया, हालांकि तिरंगा यात्रा में आए लोगों भीड़ ने बता दिया कि कोसली की जनता भी अभिमन्यु यादव का इंतजार कर रही तो वहीं दूसरी ओर देसी रॉकस्टार एम.ड़ी. सिंगर भी लंदन से स्पेशल अभिमन्यु यादव की तिरँगा यात्रा में अपना समर्थन देने कोसली पँहुचे।
वीओ : अभिममन्यु यादव ने कहा कि इस तिरँगा यात्रा को चुनावो से जोड़कर नहीं देखना चाहिए यह तो हर वर्ष इसी तरहं से निकाली जाती है और हमें उन वीर शहीदों की याद दिलाती रहती है जिनकी बदौलत आज हम आज़ादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम तो भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता हैं टिकिट देना या न देना पार्टी नेतृत्व का अधिकार क्षेत्र है।
वहीं दूसरी ओर अभिमन्यु की तिरँगा यात्रा में पँहुचे देसी रॉकस्टार एम.ड़ी.सिंगर ने कहा कि आज यूथ का जमाना है। आज तिरँगा यात्रा में उमड़ी युवाओं की भीड़ बता रही है कि कोसली विधानसभा में अभिमन्यु का क्या वर्चस्व है। टिकिट मिलेगा चुनाव जीतेंगे ऒर कमल खिलाएंगे।
वीओ : वैसे अहीरवाल के लिए अभिमन्यु यादव कोई नया नाम भी नहीं है, उनके कोसली से चुनाव लड़ने की चर्चा काफी लंबे समय से हो रही थी, बीजेपी के वह मजबूत दावेदार भी थे, लेकिन आज तिरंगा यात्रा के साथ ही यह भी तय हो गया की अभिमन्यु यादव कोसली से बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है, और अब कोसली विधानसभा पूरी तरह से अभिमन्यु यादव के पोस्टरों से पट चुकी है। बाइट : अभिमन्यु यादव। बाइट : एम. ड़ी
Online Bhaskar
Author: Online Bhaskar

Share this post:

खबरें और भी हैं...

marketmystique

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल