Search
Close this search box.
IAS Coaching
Search
Close this search box.

कांग्रेस के कर रही झूठा प्रचार : नायब सैनी

कांग्रेस के झूठे दुष्प्रचार से जनता को सावधान करें कार्यकर्ता : मुख्यमंत्री नायब सैनी

देश और प्रदेश के विकास के लिए घातक है कांग्रेस : नायब सैनी

चंडीगढ़, 6 अगस्त। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में पार्टी के मीडिया और सोशल मीडिया कार्यशाला में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस देश और प्रदेश के लिए घातक है। कांग्रेस के दुष्प्रचार से जनता को सावधान करने की जिम्मेदारी भाजपा कार्यकर्ताओं की है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर ही तीसरी बार भाजपा की प्रदेश में सरकार बनना तय है। उन्होंने भाजपा सरकार के 10 साल के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को गिनाया और कांग्रेस के 10 साल के शासनकाल में हुए भय-भ्रष्टाचार और जनता को बरगलाने वाली बातों को भी कार्यकर्ताओं के सामने रखा।
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सामने बैठे मीडिया और सोशल मीडिया से जुड़े कार्यकर्ताओं को कहा कि हमें कांग्रेस की झूठी बातों को साबित नहीं होने देना है और जनता के सामने कांग्रेस के दुष्प्रचार का खुलासा करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं में तीसरी बार भाजपा सरकार बनने के प्रति विश्वास बढ़ा हुआ है और इसी विश्वास को कायम रखते हुए हमें कार्य करना है। मीडिया और सोशल मीडिया में हमें सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और कार्यों को रखते हुए ज्यादा से ज्यादा जनता तक लाभ पहुंचाने का कार्य करना है। भाजपा का कार्यकर्ता कांग्रेस के झूठ को उजागर करने में कामयाब भी हो रहा है। कांग्रेस दुष्प्रचार करके सत्ता पाना चाहती है, लेकिन भाजपा के कार्यकर्ता कांग्रेस के इस झूठे नेरेटिव को चलने नहीं देगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसा कोई वर्ग नहीं है जिसके विकास के लिए भाजपा सरकार ने कोई योजना ना बनाई हो। भाजपा सरकार ने सबका साथ, सबका विकास करते हुए जनकल्याण की सरकार चलाई है। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने किसानों के नाम पर राजनीति की, लेकिन भाजपा सरकार ने किसानों को समृद्ध बनाने का काम किया। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि किसानों के हित के लिए की गई घोषणाओं को ग्रास रूठ तक लेकर जाएं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि हम फिर से कल्याणकारी कार्यों के कारण जनता का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
नायब सैनी ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि चुनाव में जीत को ऐतिहासिक बनाने के लिए हमें दोगुनी मेहनत करनी है। मंच पर बीजेपी के आईटी और सोशल मीडिया हेड अमित मालविया, राष्ट्रीय प्रवक्ता केके शर्मा, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, प्रदेश मीडिया प्रमुख अरविंद सैनी, प्रदेश सोशल मीडिया प्रमुख अरूण यादव मौजूद रहे।
बीजेपी के आईटी और सोशल मीडिया हेड अमित मालविया ने भी एक्सपर्ट के रूप में सोशल मीडिया की तकनीकी जानकारी कार्यकर्ताओं के सामने रखी। जबकि राष्ट्रीय प्रवक्ता केके शर्मा ने वर्तमान में मीडिया की उपयोगिता पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। इस अवसर मीडिया एवं सोशल मीडिया विभाग के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री और केंद्र से आई टीम का पुष्प गुच्छ देकर अभिनंदन किया।

Online Bhaskar
Author: Online Bhaskar

Share this post:

खबरें और भी हैं...

marketmystique

लाइव क्रिकट स्कोर

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल