राशिफल

राशिफल-25 जनवरी, 2023: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन और क्या बोलते हैं आपके भाग्य के सितारे !

मेष

धार्मिक कार्यों में आप रुचि ले सकते हैं। जूनियर्स के बीच आपका सम्मान बढ़ेगा। कोई बड़ा लक्ष्य आप प्राप्त कर सकते हैं। विद्यार्थियों को कम मेहनत से ही सफलता मिल जायेगी। पुराने रुके हुये मामलों में प्रगति होगी। शाम के समय सिरदर्द की शिकायत हो सकती है।

वृषभ

अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। आर्थिक समस्याओं का समाधान मिलेगा। रेस्टोरेन्ट के व्यवसाय को बढ़ा सकते हैं। नये प्रेम प्रस्ताव मिलने के योग बन रहे हैं। भूमि-सम्पत्ति से जुड़े व्यवसाय में आपको लाभ होगा। रोगों से राहत मिलने की सम्भावना है।

मिथुन

शरीर में ऊर्जा की कमी रहेगी। सन्तान को शिक्षा में उल्लेखनीय प्रगति होगी। भरोसेमंद लोगों की सलाह आपको बहुत काम आयेगी। लवमेट्स के साथ रिश्तों में गहराई आयेगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। विवाह से जुड़े मामलों का समाधान प्राप्त होगा।

कर्क

दाम्पत्य सम्बन्धों में परेशानी आ सकती है। एक से ज्यादा काम हाथ में न लें। किसी प्रियजन से आपकी बहस हो सकती है। कार्यक्षेत्र में पूंजी निवेश से आपको लाभ प्राप्त होगा। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का प्रयास करें। पर्याप्त मात्रा में जल पियें।

सिंह

उच्चाधिकारियों से आपको सहायता मिल सकती है। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में सफलता मिलेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को शानदार परिणाम मिल सकते हैं। किसी बड़े लक्ष्य को प्राप्त करने की इच्छा आज पूरी हो सकती है। बच्चों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से प्रसन्नता होगी।

कन्या

परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। धार्मिक कार्यों में आप रुचि लेंगे। कारोबार को बढ़ाने के नये तरीके अपनायेंगे। रियल एस्टेट से जुड़े कारोबार में लाभ होगा। विदेश से जुड़े व्यवसाय में बड़ा धन लाभ हो सकता है। गले में खराश जैसी समस्या हो सकती है।

तुला

वैवाहिक सम्बन्धों में मधुरता आयेगी। पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। सामाजिक कार्यों में आप सहयोग देंगे। प्रेम सम्बन्धों में परेशानी कम होगी। विवाहयोग्य जातकों को विवाह के प्रपोज़ल मिल सकते हैं। अत्यधिक श्रम के कारण थकान हो सकती है।

वृश्चिक

जीवनसाथी से अपने मन की बातें शेयर करेंगे। अधिक मसालेदार भोजन करने से बचें। क्योंकि इससे आपको त्वचा में एलर्जी जैसी परेशानी हो सकती है। कोई मूल्यवान वस्तु गुम होने की आशंका है। बड़े निर्णय लेते समय आपको व्यवहारिक रहना होगा।

धनु

समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। ऑफिस में बॉस आपकी प्रशंसा करेंगे। आपकी प्रतिभा उभरकर सामने आयेगी। बुद्धिमान लोगों के बीच आपका उठना-बैठना होगा। पुराने मित्रों के साथ मिलने का अवसर मिलेगा। बदनदर्द की शिकायत हो सकती है।

मकर

सन्तान के स्वास्थ्य की कुछ चिन्ता हो सकती है। आपको भरपूर नींद लेनी चाहिये। किसी व्यक्ति से थोड़ी बहस हो सकती है। बड़े-बुजुर्गों से मार्गदर्शन लेते रहें। नौकरीपेशा लोग नयी जॉब का विचार बनायेंगे। कारोबार में नयी डील कर सकते हैं।

कुम्भ

कानूनी मामलों में आपको विजय प्राप्त हो सकती है। विदेश में व्यापार कर रहे लोगों को शानदार लाभ होगा। अच्छे कार्यों में आप रुचि लेंगे। तकनीकी सम्बन्धी कार्यों में रुचि लेंगे। घर में मेहमान आ सकते हैं। यात्रा सामान्य रूप से काफी अच्छी रहेगी।

मीन

आपको नया काम शुरू करने में काफी मेहनत करनी पड़ेगी। सिरदर्द की समस्या हो सकती है। आपको अपनी योजनाओं पर ध्यान देने की आवश्यकता है। परिवार की जिम्मेदारियों को नजरअंदाज न करें। मेहमानों पर आप धन खर्च करेंगे।

Donate Now
Back to top button