राशिफल 20 मई 2022: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन, किस राशि में कौन सा ग्रह और उसका प्रभाव

किस राशि में कौन सा ग्रह और उसका प्रभाव:
ग्रहों की स्थिति-राहु मेष राशि में हैं। वक्री बुध सूर्य के साथ वृषभ राशि में हैं। केतु तुला राशि में हैं। चंद्रमा सूर्योदय के समय धनु राशि में रहेंगे। इसके बाद मकर राशि में जाएंगे। शनि कुंभ राशि में हैं। मंगल, शुक्र और गुरु मीन राशि में गोचर में चल रहे हैं।
राशिफल-मेष-स्वास्थ्य में थोड़ी सी कमजोरी का अनुभव करेंगे। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। जीवनसाथी से थोड़ी दूरी का संकेत दिख रहा है लेकिन भाग्यवश कुछ अच्छी घटनाएं भी घटेंगी जो जीवन को संतुलित करने में सहायक होंगी। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार चलता रहेगा। काली वस्तु का दान करते रहें।
वृषभ-जोखिम से आप उबर चुके हैं। जीवन पटरी पर आने लगा है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर हो चुका है। प्रेम और संतान अभी भी मध्यम चल रहा है। व्यापारिक दृष्टिकोण से कुछ अच्छा होगा। आय के नए-नए मार्ग प्रशस्त होते रहेंगे। मां काली की अराधना करते रहें।
मिथुन-स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है। ऊर्जा की कुछ कमी महसूस करेंगे। चोट लग सकती है। बचकर पार करें। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी चलती रहेगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से कुछ न कुछ लाभ होता रहेगा। हरी वस्तु पास रखें। गणेश जी की अराधना करते रहें।
कर्क-स्वास्थ्य में बहुत अच्छा सुधार होगा। प्रेम और संतान की स्थिति दिनोंदिन सुधर रही है। व्यापार भी सुधार की ओर जा रहा है। जीवनसाथी का पूरा-पूरा सहयोग मिल रहा है। बहुत दिनों बाद आपको बहुत अच्छा लगेगा। सुखद समय की शुरुआत हो गई है। बजरंग बली की अराधना करते रहें।
सिंह-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। डिस्टर्बेंस बना रहेगा लेकिन जीत आपकी होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम और संतान की स्थिति अभी अच्छी नहीं है। व्यापार सही चलता रहेगा। भगवान विष्णु की अराधना करते रहें। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या-मानसिक स्थिति भावनात्मक बनी रहेगी। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें अन्यथा नुकसान हो सकता है। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चलते रहेंगे। शनिदेव की अराधना करते रहें।
तुला-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है, बढ़ेगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा लेकिन गृहकलह के संकेत हैं। प्रेम और संतान की दूरी बढ़ेगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा लेकिन गृहकलह के भी संकेत हैं। प्रेम और संतान के बीच रह-रहकर थोड़ी दूरी वाली होगी। कोई अड़चन, कोई झगड़ा नहीं होगा लेकिन संयोग के साथ थोड़ी दूरी रहेगी। संयोगवश दूरी होगी। डिस्टर्बेंस के साथ सुखद समय है। नीली वस्तु पास रखें।
धनु-कौटुम्बिक सुख में बाधा हो सकती है। तू-तू, मैं-मैं की स्थिति आ सकती है। पूंजी निवेश सोच-समझकर करें। स्वास्थ्य आपका अच्छा है। प्रेम और व्यापार की स्थिति अच्छी है। बस निवेश से बचें। शनिदेव की अराधना करते रहें।
मकर-सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं। स्वास्थ्य आपका अच्छा है। प्रेम और संतान का भी भरपूर सहयोग है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी कुछ नए आयाम बनते जा रहे हैं आपके जीवन में। मां काली की अराधना करते रहें।
कुंभ-मन चिंतित रहेगा। चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। ज्यादा सोचने के शिकार हो सकते हैं। स्वास्थ्य फिर भी अच्छा रहेगा। प्रेम और संतान मध्यम रहेगा। व्यापार रुक-रुककर अच्छा चलेगा। गणेश जी की अराधना करते रहें।
मीन-आय में आशातीत बढ़ोत्तरी होगी। प्रेम, संतान का साथ है। शुभता के प्रतीक बने रहेंगे। प्रेम, स्वास्थ्य, व्यापार अद्भुत दिखाई दे रहा है। लाल वस्तु पास रखें।