India- World देश-दुनियाराजनीती

सोनिया गाँधी ने हारे हुए प्रधानों से माँगा इस्तीफा

Sonia Gandhi demands resignation from the defeated princes

नई दिल्ली: पांच राज्यों में बड़ी हार के बीच कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन और बड़े फेरबदल की चर्चाओं के बीच अहम खबर सामने आई है। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर के पार्टी प्रमुखों से इस्तीफा मांगा है। हाल ही में देश के 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 4 राज्यों में जीत दर्ज की है। वहीं पंजाब में भी कांग्रेस अपनी कुर्सी नहीं बचा पाई, यहां आम आदमी पार्टी ने 92 सीटों पर जीत दर्ज की है।

चुनावी नतीजे सामने आने के बाद 10 मार्च को ही पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने इस्तीफा दे दिया था। अब उत्तराखंड में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भी पद से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि यूपी के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू हैं और गोवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गिरीश चोडांकर हैं। मणिपुर में यह जिम्मेदारी कांग्रेस नेता एन लोकेन सिंह के पास है।

विधानसभा चुनाव में हार के बाद सोनिया गांधी का बड़ा फैसला, UP, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर कांग्रेस प्रमुखों से मांगा इस्तीफा
रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट जारी करते हुए इस संबंध में जानकारी शेयर की है। हाल ही में कांग्रेस कार्यसमिति की मीटिंग में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने पार्टी के हित को ध्यान में रखते हुए पद का त्याग करने की बात भी कही थी, जिसे कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्यों ने ठुकरा दिया था।

Donate Now
Back to top button