Breaking NewsIndia- World देश-दुनियाराजनीतीहरियाणा

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मनोहर लाल, दुष्यंत चौटाला व कमलेश ढांडा के पुतले फूं क कर जताया रोष

जब तक मांगे पूरी नहीं होगी तब तक रहेगा रोष प्रदर्शन जारी:प्रमिला चौधरी

राजेंद्र कुमार
सिरसा,29जनवरी। प्रदेशभर में पिछले 56 दिनों से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व हेल्पर्स अपनी मांगों को लेकर संघर्षरत हैं। इसी के तहत शनिवार को सिरसा के शिव चौक व नाथूसरी चौपटा के चौधरी देवीलाल चौक में आंगनबाड़ी कार्यकताओं व हेल्पर्स ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा के पुतले फूं क कर रोष जताया। नाथूसरी चौपटा में इससे पहले तीनों नेताओं के पुतलों की शव यात्रा विभिन्न बाजारों में निकाली गई।
    रोष प्रदर्शन के दौरान जिला सचिव प्रमिला चौधरी, प्रधान शकुंतला जागलान, उप प्रधान सरला देवी, अनुसूया, सावित्री, सुमन, मंजू , रोशनी, किरण बाला ने बताया कि सरकार के खिलाफ  लगातार  विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है, लेकिन सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। इस कड़कड़ाती ठंड में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रतिदिन धरना प्रदर्शन कर रही हैं लेकिन सरकार द्वारा कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा रहा है।
सिरसा के कस्बा नाथूसरी चोपटा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा के पुतले फूंकती आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर।
इन्होंने बताया कि जब तक सरकार द्वारा उनकी मांगों को नहीं माना जाता है तब तक कार्यकर्ता प्रदर्शन करती रहेंगी।  प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार व प्रशासन के खिलाफ  जबरदस्त नारेबाजी की।
     शनिवार सुबह से ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व वेल्पर नाथूसरी चौपटा की अनाज मंडी में एकत्रित होने लगी तथा करीब 12 बजे खंड की सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा के पुतले बनाए और पुतलों की शव यात्रा निकालते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। करीब 2 घंटे प्रदर्शन करने के बाद नाथूसरी चोपटा के देवीलाल चौक पर जाकर इन तीनों पुतलों को फूं क दिया। इस मौके पर शान्ति देवी, निर्मला देवी, पूजा, शारदा, सुमित्रा देवी सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
  उधर, सिरसा के शिव चौक पर आंगनबाड़ी व सहायिका एकत्रित हुई। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने के बाद मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया।
सर्व कर्मचारी संघ से संबंधित स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी यूनियन ने धरनारत आंगनवाड़ी कर्मचारियों के समर्थन में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। सभी कर्मचारी एकत्रित होकर लघु सचिवालय पहुंचे और धरनारत आंगनवाड़ी कर्मचारियों का समर्थन करते हुए उनकी जायज मांगों को पूरा करने के लिए एसडीएम के माध्यम से सरकार को एक ज्ञापन भेजा गया। साथ ही चेतावनी दी गई कि अगर सरकार ने जल्द कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं किया तो वे भी हड़ताल पर बैठने को मजबूर होंगे। वहीं एसडीएम ने कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल को सोमवार को बातचीत के लिए बुलाया है।

Donate Now
Back to top button