Sports खेलहरियाणा

अंतरराष्ट्रीय ओलम्पिक दिवस पर देश वासियों को शुभकामनायें : योगराज शर्मा

Greetings to the countrymen on International Olympic Day: Yograj Sharma

हिसार, 23 जून : हॉकी खेल व खिलाडिय़ों की खेल सुविधाओं के लिये प्रयासरत समाजसेवी योगराज शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय ओलम्पिक दिवस पर देश के सभी खिलाडिय़ों, पूर्व खिलाडिय़ों, खेलों से जुड़े व्यक्तियों व सभी देश वासियों को शुभकामनायें दी है।

पूर्व में हुए ओलम्पिक खेलों में भारत के लिये खेलने वाले खिलाड़ी व ओलम्पिक में मैडल जीतने वाले सभी खिलाडिय़ों का आभार जिन्होंने देश का नाम रोशन किया व युवा खिलाडिय़ों को खेलों की ओर आकर्षित करने का काम किया। होने वाले ओलम्पिक खेलों में भारत की ओर से खेलने वाले सभी खिलाडिय़ों को हार्दिक शुभकामनायें दी व कामना की कि सभी खिलाड़ी अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए भारत के लिये ओलम्पिक में मैडल जीतकर देश का नाम रोशन करे।

जिस प्रकार पूर्व आलम्पिक खेलों में भारतीय हॉकी टीम में मेजर ध्यान चंद ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मैडल जीतकर भारत का नाम रोशन किया था, उसी प्रकार ओलम्पिक खेलों में भारतीय खिलाड़ी मैडल जीतकर देश नाम रोशन करे।

Donate Now
Back to top button