सुरेन्द्र कुमार टोनी बने मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन के जिला प्रधान

भिवानी, 27 फरवरी। हरियाणा गर्व पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन
मुख्यालय चरखी दादरी संबंधित हरियाणा संयुक्त कर्मचारी संघ की जिला कमेटी
का त्रिवार्षिक चुनाव चुनाव प्रवेक्षक राज्य महासचिव पंकज मित्तल की
अध्यक्षता में सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। जिसमें जिला प्रधान सुरेन्द्र
टोनी को चुना गया, जिला सचिव श्री भगवान अहलावत, जिला कोषाध्यक्ष रिंकू
यादव, जिला उपप्रधान सरजीत सिवानी, जिला कार्यालय सचिव राजकुमार सैनी,
जिला प्रैस सचिव अमित जांगड़ा व तोशाम प्रैस सचिव संदीप गौड़ को सर्व
सम्मति से चुना गया। इस अवसर पर राज्य उपप्रधान सज्जन कुमार भारद्वाज,
राज्य वरिष्ठ उपप्रधान ईश्वर शर्मा, राज्य संगठन सचिव कर्णसिंह लांबा,
राज्य प्रचार सचिव पुरूषोतम कौशिक, राज्य कार्यालय सचिव राजकुमार सैन व
राज्य प्रैस सचिव श्रीभगवान अहलावत विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी नव
निर्वाचित पदाधिकारियों को चुनाव प्रवेक्षक राज्य महासचिव पंकज मित्तल ने
पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।