आंदोलन सौ फीसदी झूठ के आधार पर खड़ा किया गया है: शंकर धूपड़

भिवानी, 23 फरवरी। स्थानीय विश्राम गृह में भाजपा की बैठक जिला अध्यक्ष
शंकर धूपड़ की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला
अध्यक्ष शंकर धूपड़ ने कहा कि वर्तमान में चल रहा आंदोलन सौ फीसदी झूठ के
आधार पर खड़ा किया गया है। भाजपा के साथ सत्य है। झूठ को जोर-जोर से
बोला जा रहा है क्योंकि किसान सत्य की आवाज न सुन सके। इस झूठ का
पर्दाफाश करना कार्यकत्र्ताओं की नैतिक जिम्मेदारी हे। सबसे बड़ा झूठ
जमीन ले लेंगे और मंडिया बंद हो जाएंगी। सत्य को हमें आम जन तक व किसानों
तक पहुंचाना है। सत्य की विजय भी करानी पड़ती है। उन्होंने कहा किसानों
के कंधे पर बंदूक रखकर अव्यवस्ता फैला रहे हैं। संसद के प्रति अविश्वास
फैलाना चाहते हैं व कोर्ट के प्रति भी अविश्वास फैला रहे हैं। बार-बार
झूठ बोला जा रहा है। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एमएसपी है और
रहेगी। उन्होंने कहा कि किसान अब धीरे-धीरे समझ रहे हैं कि देश के
प्रधानमंत्री कभी भी किसानों का नुकसान नहीं कर सकते। किसानों केहित
मेंही केन्द्र सरकार काम कर रही है मगर कुछ राजनीतिक एवं षडय़ंत्र कारी
लोग किसानों को बहका रहे हैं और सड़के जाम कराने में लगे हुए हैं। जिसकी
जनता भी कठिन शब्दोंमें निंदा कर चुकी है क्योंकि बगैर मुद्दे को लेकर
रोड जाम करना जनता को परेशान करना और प्रदेश में माहौल बिगाडऩा है। इस
दौरान 26 फरवरी को आयोजित होने वाली बैठक की रूप रेखा भी तैयार की गई। इस
अवसर पर जिला महामंत्री ब्रजपाल तंवर, हर्षवर्धनमान, भाजपा प्रदेश
कार्यकारिणी सदस्य संदीप श्योराण, मोर्चों व प्रकोष्ठों के प्रभारी
शिवकुमार पराशर, ईशरवाल मंडल प्रमुख अरविंद पुंडिर, भाजपा जिला मीडिया
प्रभारी सोनू सैनी, सह मीडिया प्रभारी राकेश मिश्रा, अजय गोविंद पुरिया
आदि उपस्थित रहे।