
दिल्ली बॉर्डर पर कृषि बिलो को रद्द करने की मांग को लेकर किसान आंदोलन करीब दो माह से जारी। हरियाणा-राजस्थान शाहजहांपुर बॉर्डर पर किसानो का आंदोलन 40 दिन से जारी। गणतंत्र दिवस ट्रैक्टर परेड को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा का ऐलान-26 जनवरी को दिल्ली मे ट्रेक्टर परेड निकालेंगे किसान, राजस्थान से सैंकड़ो ट्रैक्टर दिल्ली गणतंत्र परेड मे होंगे शामिल।
एंकर : कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर किसानो आंदोलन पिछले 58 दिनों से जारी है। वहीं हरियाणा-राजस्थान के खेड़ा बॉर्डर पर भी संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानो का आंदोलन पिछले 40 दिनों से जारी है। शाहजहांपुर बॉर्डर पर केन्द्र सरकार द्वारा तीनो कृषि बिलों को किसान विरोधी करार देते हुए देशभर के विभिन्न किसान संगठनों द्वारा संयुक्त किसान मोर्चा का गठन कर एक ही झण्डे के आंदोलन मे एकजुटता के साथ कृषि बिलों को रद्द करने व एमएसपी गारंटी का बिल पारित कराने की मांग करते हुए आंदोलनरत है और अब केन्द्र सरकार के साथ किसान संगठनो की एक के बाद एक हुई वार्ताओं मे सकारात्मक हल नहीं निकल पाने के चलते देशभर से किसान दिल्ली पहुंचकर ट्रैक्टर परेड में भाग लेंगे। शाहजहांपुर बॉर्डर से भी संयुक्त किसान मोर्चा की और से 26 जनवरी की गणतंत्र परेड के लिए सैंकड़ो की संख्या में यहाँ से ट्रैक्टर दिल्ली के लिए कूच करेंगे।
वीओ : 1 : किसान सभा को संबोधित करते हुए संयुक्त किसान मोर्चा समन्वय समिति सदस्य व अमराराम ने बताया कि इस बार का गणतंत्र दिवस खास होगा क्योंकि दिल्ली में जवानो के साथ किसान भी ट्रैक्टर परेड करते नजर आएंगे। किसानो द्वारा दिल्ली मे शांतिपूर्ण ढंग से ट्रेक्टर परेड की जाएगी। किसान संगठनों की और से देश के जवान व किसानो द्वारा गणतंत्र दिवस परेड मे शामिल होकर जवानो की परेड व आमजन को बाधित किये बिना देश मे पहली बार ऐतिहासिक परेड कर दिखाने की बात कही जा रही है। अमराराम ने कहा कि केन्द्र की दिल्ली पुलिस,हरियाणा व उत्तरप्रदेश पुलिस के उच्चाधिकारी संयुक्त किसान मोर्चा समन्वय समिति पदाधिकारियों ने वार्ता कर केएमपी से परेड निकालने का प्रस्ताव दिये जाने को खारिज करना बताया। वहीं परेड मे शामिल होने वाले सैनिकों व आमजन को दखल दिये बिना दिल्ली मे रिंग रोड से ट्रेक्टर परेड निकाले जाने की बात किसान नेताओ की और से कही जा रही है। बाइट एंड स्पीच : अमराराम : नेता किसान संगठन।