महान दानवीर थे सेठ किरोड़ीमल:सर्राफ
दशकों पहले शिक्षारूपी बरगद का पौधारोपित किया था सेठ किरोड़ीमल ने

भिवानी।
विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि सेठ किरोड़ीमल महान दानवीर थे। उन्होंने हर व्यक्ति को शिक्षित करने व उनकी पहुंच तक शिक्षण स्थापित करवाकर इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ा था। उन द्वारा स्थापित करवाई गई शिक्षंण संस्थाओं में देश के हजारों.लाखों लोग शिक्षा ग्रहण करके अपना भविष्य संवार रहे है। वे महान दानवीर थे। उनकी सेवाओं व शिक्षा जगत में किए गए सहयोग को हमेशा याद रखा जाएगा।
वे आज केएम शिशु विहार में सेठ किरोड़ीमल के 129 वें जन्मदिवस पर एकत्रित लोगों को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने सेठ किरोड़ीमल के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। वहां पर मौजूद लोगों को उनके जीवन से शिक्षा व प्रेरणा लेकर चलने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि सेठ किरोड़ीमल एक ऐसे शख्स थे। जिन्होंने गांव, कस्बे व जिला स्तर तक शिक्षंण संस्थानों स्थापित करवाकर शिक्षा रूपी चेन को जोड़ा था। उन्होंने पुस्तकालय, चिकित्सालय, बाल मंदिर, बाल सदन, भव्य मंदिर, धर्मशालाएं, कुआ. बावड़ी, औद्योगिक इकाइयां स्थापित करवाकर लोगों के लिए रोजगार के अवसर खोले। उनकी सेवाओं को हमेशा याद रखा जाएगा।