राशिफल 4 दिसम्बर 2020, जानिए कैसा बीतेगा आज आपका दिन साथ में जानिए किस राशि में चल रहा है कौनसा ग्रह और उसका प्रभाव
Horoscope 4 december 2020, know how your life will be spent today, know which planet is moving in which zodiac sign and its effect
किस राशि में चल रहा है कौनसा ग्रह और उसका प्रभाव-
राहु वृषभ राशि में हैं। चंद्रमा कर्क राशि में हैं। शुक्र तुला राशि में हैं। सूर्य ,बुध,केतु वृश्चिक राशि में हैं। मकर राशि में गुरु और शनि हैं। मंगल मीन राशि में बने हुए हैं। ग्रहों की स्थिति मध्यम है। यह अभी ऐसी ही बनी रहेगी।
मेष – भूमि,भवन,वाहन की खरीदारी सम्भव है। गृहकलह के लिए तैयार रहें। प्रेम और स्वास्थ्य मध्यम है। बचकर पार करें। सूर्यदेव को जल दें। लाल वस्तु पास रखें।
वृषभ – घोर पराक्रमी बने रहेंगे। आप द्वारा किया गया पराक्रम आपको सफलता की ओर ले जाएगा। स्वास्थ्य अच्छा,प्रेम मध्यम, व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। शनिदेव की अराधना करते रहें।
मिथुन – वाणी पर नियंत्रण रखें। निवेश पर भी नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम की स्थिति अच्छी और व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। पीली वस्तु का दान करें।
कर्क – नायक-नायिकाओं की भांति चमकते दिख रहे हैं। ऊर्जा का स्तर बढ़ा हुआ है। जिसकी जरूरत है उसकी उपलब्धता है। स्वास्थ्य,प्रेम,व्यापार अच्छा है। सब कुछ अच्छा चल रहा है। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह – चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। खर्च से परेशान हो सकते हैं। स्वास्थ्य, प्रेम मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी मध्यम समय है। पीली वस्तु पास रखें। सूर्यदेव को जल दें।
कन्या – आर्थिक मामले सुलझेंगे। रुका धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। हरी वस्तु पास रखें।
तुला – शासन सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारियों का साथ होगा। व्यापारिक तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम मध्यम और व्यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं। शनिदेव की अराधना करते रहें।
वृश्चिक – भाग्यवश कुछ अच्छा होगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं। सूर्यदेव को जल देते रहें।
धनु – चोट चल सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा बचकर पार करने की जरूरत है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम अच्छा, व्यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं। केसर का तिलक लगाएं।
मकर – जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम अच्छा, व्यापारिक दृष्टिकोण से भी बहुत अच्छे चल रहे हैं। भगवान शिव का जलाभिषेक करें।
कुंभ – शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका काम चल पड़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम की स्थिति मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप ठीक चल रहे हैं। सफेद वस्तुओं का दान करें।
मीन – विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय है। संतान पक्ष की ओर से कुछ अच्छे समाचार की प्राप्ति हो सकती है। प्रेम की स्थिति अच्छी है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम,व्यापार सब अच्छा दिखाई दे रहा है। लाल वस्तु पास रखें।