Breaking NewsIndia- World देश-दुनियाराजनीती

राज्यसभा सदस्य व पूर्व सपा नेता ठाकुर अमर सिंह का निधन

Rajya Sabha member and former SP leader Thakur Amar Singh dies

नई दिल्ली : राज्यसभा सदस्य व पूर्व सपा नेता ठाकुर अमर सिंह का लम्बी बीमारी के बाद सिंगापुर में निधन हो गया। वह 64 साल के थे। साल 2013 में अमर सिंह की किडनी फेल हो गई थी। इसके बाद उनकी किडनी ट्रांसप्लांट की गई थी। उस वक्त अमर सिंह, अमिताभ बच्चन से माफी मांगकर चर्चा में आए थे। सिंगापुर से उन्होंने अपना एक वीडियो साझा किया था। वीडियो में वह बच्चन परिवार से माफी मांगते हुए दिखाई दे रहे थे। वीडियो चर्चा में इसलिए था क्योंकि एक वक्त ऐसा था जब अमिताभ बच्चन और अमर सिंह की दोस्ती काफी गहरी थी।

 

अमर सिंह का राजनैतिक सफर
एक भारतीय राजनीतिज्ञ जो उत्तर प्रदेश से हैं और समाजवादी पार्टी के नेताओं में से एक रहे हैं। ये अपने हिन्दी ज्ञान और राजनैतिक सम्बंधों भी जाने जाते रहे हैं।  वो समाजवादी पार्टी के महासचिव व भारतीय संसद के उपरी सदन राज्य सभा के सदस्य रह चुके हैं। 6 जनवरी 2010 को, इन्होंने समाजवादी पार्टी के सभी पदों से त्यागपत्र दे दिया। इसके बाद पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने उन्हें 2 फ़रवरी 2010 को पार्टी से निष्कासित कर दिया। वर्ष 2011 में इनका कुछ समय न्यायिक हिरासत में भी बीता। अन्ततः इन्होंने राजनीति से सन्यास ले लिया। घोषणा करते हुए इन्होंने कहा- “मैं अपनी पत्नी और अपने परिवार को अधिक समय देना चाहता हूँ। अतः चुनावों की अन्तिम तिथि (१३ मई) के बाद, मैं राजनीति से सन्यास ले लुँगा।” वर्ष 2016 में इनकी समाजवादी पार्टी में पुनः वापसी हुई और राज्य सभा के लिए चुने गये। फ़िलहाल ये समाजवादी से अलग होकर नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में आए दिन बयान दे रहे हैं। उन्होंने अखिलेश यादव को नमाज़वादी भी घोषित कर दिया है

 

 

Donate Now
Back to top button