Breaking NewsCrimeIndia- World देश-दुनिया

Breakiing : कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे को उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार

Breakiing: Notorious gangster Vikas Dubey arrested from Mahakal temple in Ujjain

कानपुर गोलीकांड के आरोपी कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे को उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार कर लिया गया है।मंदिर में चिल्ला कर कहा, मैं विकास दुबे हूं कानपुर वाला l  इसके बाद गार्ड ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।  मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दुबे की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। वहीं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की। शिवराज चौहान ने कहा कि उनकी सरकार किसी भी अपराधी को नहीं बख्शेगी। इसी बीच यूपी पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश के रवाना हो गई है।

उज्जैन से गिरफ्तारी हुआ विकास दुबे: मिश्रा
जब नरोत्तम मिश्रा से सवाल किया गया कि क्या महाकाल मंदिर में दुबे की गिरफ्तारी हुई है तो उन्होंने कहा, ‘मंदिर के बाहर-अंदर को बीच में न लाएं पर उज्जैन में गिरफ्तारी हुई है।’ पुजारी एवं कुछ लोगों ने उसका चेहरा पहचाना और उसके बाद पुलिस को सूचना दी या पुलिस ने सीधे उसे गिरफ्तार किया के सवाल पर मिश्रा ने कहा, ‘इंटेलीजेंस की बात भी बताएंगे। पहले हमें इसके मर्म तक आने दो। बाकी चीजें बाद में बताएंगे, पहले पता करने दो।’महाकाल मंदिर में लखन यादव नाम के गार्ड ने गैंगस्टर विकास दुबे को पहचाना और उसे पुलिस को सौंप दिया।

ये आत्मसमर्पण है या गिरफ्तारी: अखिलेख यादव
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेख यादव ने विकास दुबे की गिरफ्तारी को लेकर कहा, ‘खबर आ रही है कि ‘कानपुर-कांड’ का मुख्य अपराधी पुलिस की हिरासत में है। अगर ये सच है तो सरकार साफ करे कि ये आत्मसमर्पण है या गिरफ्तारी। साथ ही उसके मोबाइल की सीडीआर सार्वजनिक करे जिससे सच्ची मिलीभगत का भंडाफोड़ हो सके।’

हत्या के प्रयास के मामले में दुबे को गिरफ्तार करने पहुंची थी पुलिस
उत्तर प्रदेश पुलिस हत्या के प्रयास के मामले में दुबे को गिरफ्तार करने उसके गांव विकरू में गई थी। डीजीपी एचसी अवस्थी ने आशंका जताई थी कि दुबे को दबिश की सूचना पहले ही मिल गई होगी।

गैंगस्टर ने पुलिस को घेरकर चलाई थीं गोलियां
यूपी के कानपुर में बीते गुरुवार की रात गैंगस्टर विकास दुबे और उसके गुंडों ने पुलिस टीम को घेरकर डीएसपी सहित 8 पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी। जबकि हमले में सात पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। यह राज्य में पहली बार पुलिस को किसी मुठभेड़ में हुआ इतना बड़ा नुकसान था।

अपराधी को नहीं बख्शेगी सरकार : शिवराज 
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुबे की गिरफ्तारी को लेकर कहा, ‘जिनको लगता है कि महाकाल की शरण में जाने से उनके पाप धुल जाएंगे उन्होंने महाकाल को जाना ही नहीं। हमारी सरकार किसी भी अपराधी को बख्शने वाली नहीं है।’

कानपुर गोलीकांड में शहीद हुए थे आठ पुलिसकर्मी
विकास दुबे पर आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोप है। कानपुर के बिकरू गांव में विकास दुबे को पकड़ने गई पुलिस टीम पर उसके आदमियों ने हमला कर दिया था, जिसमें आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। इसके बाद से विकास दुबे फरार था और यूपी पुलिस उसको ढूंढने में लगी थी।

एमपी पुलिस यूपी पुलिस को सौंपेगी विकास दुबे
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन से विकास दुबे की गिरफ्तारी को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की।ए मपी पुलिस उसे यूपी पुलिस को सौंप देगी। यह जानकारी मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से दी गई है।

अलर्ट पर थी मध्यप्रदेश पुलिस: नरोत्तम मिश्रा
मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दुबे की गिरफ्तारी पर कहा, ‘यह पुलिस की एक बड़ी कामयाबी है। विकास दुबे एक क्रूर हत्यारा है। मध्यप्रदेश पुलिस अलर्ट पर थी। उसे उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया है। हमने उत्तर प्रदेश पुलिस को सूचित कर दिया है।’ यूपी पुलिस की एक टीम भी उज्जैन रवाना हो चुकी है।

मध्यप्रदेश के गृह मंत्री ने दुबे की गिरफ्तारी की पुष्टि की
गैंगस्टर की गिरफ्तारी पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि मध्यप्रदेश पुलिस को इंटेलिजेंस से कुख्यात अपराधी विकास दुबे के उज्जैन आने की सूचना मिली थी। इसी आधार पर महाकाल थाना पुलिस ने विकास की गिरफ्तारी की है।

 

Donate Now
Back to top button