पेड़-पौधों के सहारे ही वातावरण को सुरक्षित रखा जा सकता है: बीके प्रेम
15जुलाई। पर्यावरण संरक्षण को लेकर नरेन्द्रा विहार स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज गीता पाठशाला में संगोष्ठि का आयोजन बीके प्रेम बहन की उपस्थिति में किया गया। संगोष्ठि का आरंभ पौधा रोपण करके तथा वरिष्ठ अधिवक्त स्व. नरेन्द्र सिंह नांदल, स्व. महेन्द्र कौर व स्व. सावित्री देवी को नमन करके किया। संगोष्ठि को संबोधित करते हुए बीके प्रेम बहन ने कहा कि आज का वातावरण दुषित होता जा रहा है इससे केवल पेड़-पौधों के सहारे ही सुरक्षित रखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधों के बिना पृथ्वी पर जीवन संभव नहीं है। हमें अपने व अन्य जीवजतुओं के जीवन को ध्यान में रखते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए तथा उनकी देखरेख का संकल्प भी करना चाहिए। ऐसे में हम अपने पुर्वजों की पुण्यतिथि, बच्चों के जन्मदिन व अन्य उत्सवों पर एक-एक पौधा जरूर लगाए ताकि पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरूकता आए और बच्चों में प्रकृति के प्रति प्रेम भावना उत्पन्न हो। इस अवसर पर मीडिया कॉर्डिनेटर बीके धर्मवीर सहित अनेक ब्रह्माकुमार व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
